दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी आखिरी समय तक मुकाबले को रोमांचक बनाने में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में आज हर सीट पर करीब 1800 पार्टी कार्यकर्ताओं की तैनाती की है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का बिजी शेड्यूल था, आज भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। भाजपा आज यानी मतदान के दिन हर पोलिंग बूथ पर लगभग 10-15 पार्टी कार्यकर्ताओं को तैनात किया है। दिल्ली भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा, 'हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1,800 पार्टी कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पार्टी भारी अंतर से जीते। हमने वोटिंग के दिन अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इस बार हमने जमीनी स्तर पर अभियान चलाया है। गृह मंत्री अमित शाह सहित हमारे वरिष्ठ नेताओं ने बैठकें (नुक्कड़) की हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा था कि 70 सीटों वाले दिल्ली विधानसभा में बीजेपी करीब 45 सीटें जीतेगी। पार्टी के नेताओं को मानना है केंद्र सरकार के कुछ फैसले मसलन नागरिकता संशोधन कानून, आर्टिकल 370 को हटाना आदि चुनाव जीतने में मदद करेंगे।" alt="" aria-hidden="true" />
विधानसभा चुनाव: वोटिंग के दिन दिल्ली की 70 सीट पर भाजपा के 1800 कार्यकर्ता तैनात
• NARENDER GOEL